LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

समस्तीपुर में देवर ने किया कांड : भाभी को पहले सोमवारी का मेला घूमाने ले गया, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

समस्तीपुर में देवर ने किया कांड : भाभी को पहले सोमवारी का मे

SAMASTIPUR : जिले में एक देवर ने पहले अपनी भाभी को दिन में मेला घूमाया और फिर वापस लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामला जिले के मोहिउद्दीन नगर थानाक्षेत्र के करीमनगर मोगलचक गांव से जुड़ा है। मृतका की पहचान गांव के ही राहुल कुमार की पत्नी गीता देवी (26) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी का नाम नीलू उर्फ राकेश कुमार बताया गया है। वह रिश्ते में मृतका का चचेरा देवर था।

देवर को काम के लिए दिए थे दो लाख रुपए

जानकारी के मुताबिक, गीता देवी अपने बुजुर्ग सास-ससुर के अलावा अपने एक बच्चे के साथ गांव में रहती थी। वह सहायता समूह में सक्रिय रहती थी। उसका पति राहुल हरियाणा में जेसीबी चलाने का काम करता है। मृतका गीता की सास राजकुमारी देवी ने बताया कि उनके यहां पट्टेदार राकेश कुमार उर्फ नीलू (जो देवर लगता है) का आना-जाना रहता था। गीता ने रोजगार के लिए नीलू को पूर्व में भी पैसे दिए थे, जो पैसे उसने लौटा दिए थे। बाद में उसने विभिन्न खेप में सहायता समूह से लेकर उसे दो लाख रुपये दिए थे।

Diarch GO

पैसे वापस करने के लिए तकादे से थी परेशान

उन्होंने बताया कि इन दिनों गीता उक्त पैसों का तकादा कर रही थी, जिस कारण नीलू काफी नाराज चल रहा था। हालांकि वह सोमवार को उनकी बहू गीता को विद्यापति धाम सोमवार का मेला दिखाने के लिए ले गया था। मेला दिखाने के बाद दोपहर वह लौटा भी था। 

देर शाम उसने नीलू को गीता के कमरे से निकलता हुआ देखा। लेकिन जब वह घर के अंदर गई और रोशनी जलाई तो देखा कि गीता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि उक्त बकाया दो लाख रुपये के तकादा के कारण ही नीलू द्वारा गीता की गला घोंटकर हत्या की गई है।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

राजकुमारी देवी ने बताया कि जब उसने नीलू को अपनी बहू के कमरे से निकलता हुआ देखा। जबकि अंदर उनकी बहू का शव पड़ा हुआ था। उसके बाद उनके द्वारा हल्ला मचाए जाने पर ग्रामीण जुट गए और आरोपी नीलू को पकड़ लिया। उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।