LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BREAKING: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला, समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बे इंजन से हुए अलग, मचा हड़कंप

BREAKING: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा टला, समस्तीपुर में बिहा

SAMASTIPUR: देश में ट्रेन हादसे बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों से ट्रेन हादसों के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं कई जगहों पर कई ट्रेन हादसे टाल भी जाते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं ट्रेन हादसा सरकार के लिए चिंतनीय विषय है। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां आज एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। जानकारी अनुसार समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के पास खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम के बीच बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बट गई।

बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने से ये हादसा हुआ है। हालांकि इस धटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए। समस्तीपुर के खुद्वीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा टला है। वहीं इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौक पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इंजन से डिब्बों को जोड़ने का कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

ज्ञात हो कि 21 जुलाई को समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में धमाका हुआ था। बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो जयनगर से नई दिल्ली जाती है, उसमें अग्निशमन यंत्र फट जाने से जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गया। ट्रेन में बैठे यात्री ट्रेन से उतरने लगे। यात्रियों के बीच थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया था। 

NSIT
Nsmch