LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

डॉक्टर्स डे आज : सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना और गया में बीजेपी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा बिना जाति और धर्म पूछे डॉक्टर करते हैं लोगों की सेवा

डॉक्टर्स डे आज : सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना और गया में बीजे

SITAMARHI : ब्रह्मर्षि सेना सीतामढ़ी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक टोली बनाकर डॉक्टर्स डे पर शहर के कई चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो वेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए चिकित्सक में मुख्य रुप से डॉक्टर श्रवण चौधरी, डॉक्टर राजन पांडेय, डॉक्टर जे के सिंह, डॉक्टर मिहिर राज, डॉक्टर के सी शर्मा को सम्मानित किया गया। संगठन के संयोजक सह पूर्व अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा की डॉक्टर भगवान के बाद धरती पर दूसरा व्यक्ति है जो मरते व्यक्ति को जीवन देता है। ऐसे में इनका सम्मान होना काफी महत्वपूर्ण है। 

कहा की जहां कोरोना जैसे महामारी से पूरा विश्व बेदम था। तब हमारे इन्हीं डॉक्टर ने लाखों लोगों को नया जीवन दिया। ऐसे में इन्हें सम्मान मिलना चाहिए। वहीं संयोजक राजीव कुमार काजू में कहा की यही वह पेशा है। जिसमे डॉक्टर किसी भी व्यक्ति का जाति और धर्म पूछे बिना अपने घर के सदस्य की तरह उसकी जान बचाते हैं। ऐसे में इनका सम्मान हम सबको करना चाहिए।

बता दे की प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विधानचंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है। विधानचंद्र राय भारतीय चिकित्सक ,शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता होने के साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। 

नेशनल डॉक्टर्स डे पहली बार 1991 में मनाई गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगो के बीच डॉक्टरों के महत्व उनकी नि:स्वार्थ सेवा और लोगो के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में उनकी बड़ी भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है। सम्मानित करने वाले प्रतिनिधिमंडल में महेश कुमार, रजनीश ब्लू, धीरज ठाकुर, अविनाश कुमार, राहुल कुमार , शशि इत्यादि उपास्थित रहें।

NSIT
Nsmch

वहीँ गया में आज भारतीय जनता पार्टी गया जिला के द्वारा डॉक्टर डे पर  चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मुख्य सिविल सर्जन  गया एवं अन्य पद स्थापित चिकित्सक को अंग वस्त्र एवं फूलों का बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा की धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर आज के दौर में, जब पूरी दुनिया कोविड-19 जैसी महामारी का सामना कर रहा था। तब डॉक्टरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। वे अपनी जान की परवाह किए बिना, दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर डे उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का शुभ अवसर है, जो मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित हैं। डॉक्टरों का योगदान हमारे समाज के लिए अतुलनीय है और उन्हें सम्मानित करना गौरव की बात है।

आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे, चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ चंद किरण, राजेश चौधरी सहित और लोग शामिल होकर डॉक्टर डे पर सम्मानित किया। आज के डॉक्टर डे पर सम्मानित होने वाले में गया सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अबू हुरेरा, एवं फिजिशियन डॉ टी शर्मा न्यूरोसर्जन, डॉ आशीष कुमार झा एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ पूजा झा कई सहित डॉक्टर हैं। 

सीतामढ़ी से अविनाश और गया से मनोज की रिपोर्ट