LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 20 जनवरी तक राहत की नहीं है उम्मीद, इन जिलों में बारिश बढ़ा सकती है परेशानी

बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 20 जनवरी तक राहत की नहीं

पटना:  में सोमवार को लगातार पांचवे दिन कोल्ड-डे की स्थिति बनी रही. सर्द हवाओं ने मंगलवार को पूरे राज्य के लोगों कांपने पर मजबूर कर दिया. लोगों को गलन से खासी परेशानी हुई. तो पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए.पटना का अधिकतम तापमान पहाड़ी इलाकों  से भी कम दर्ज किया गया. इस मौसम में अब तक पांचवी बार कोल्ड-डे दर्ज किया जा चुका है.वहीं बुधवार को भी कड़ाके की ठंड का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. ठंड और कनकनी से 20 जनवरी तक निजात मिलने की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान रहने और  पूर्वी हवा के कारण घना कोहरे का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मंगलवार को गया सबसे ठंड़ा जिला रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 5.2  डिग्री से. दर्ज किया गया. वहीं ठंड के कारण कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुमान के अनुसार बिहार में अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है.कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.  भोजपुर,रोहतास,भभुआ,औरंगाबाद,किशनगंज में भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही.  बात करें दक्षिण-मध्य बिहार की  दोपहर बाद ठंडी हवा और तेज हो गयी. वहीं 18 जनवरी को राज्य के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर,बेतिया, मोतिहारी, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी में हल्की बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जमुई,बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया में घना कोहरा छाया रहेगा वहीं कनकनी से दिनचर्या भी प्रभावित रहेगी.सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर का पारा भी लुढ़केगा. लेकिन बुधवार को इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.ठंड से लोग खासे परेशान है. सबसे ज्यायाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.विजिबिलिटी सही नहीं होने के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही है.वहीं चिकत्सकों ने बीपी , शुगर के मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. खास कर बच्चों और बुजुर्गों को नसीहत दी है कि वे ठंड से बच कर रहे.