LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन, जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की लगाई गुहार

अरवल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष

ARWAL : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज अरवल पहुंचे। जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख अरवल भास्कर कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह को ग्रामीण इलाकों में जनता को हो रही कठिनाइयों के बारे में लिखित आवेदन देकर अवगत करवाया। 

उन्होंने बताया की ग्राम सरौती जो कि जिला मुख्यालय के नजदीक है। इसके बावजूद भी यातायात व्यवस्था बिल्कुल जर्जर एवं ध्वस्त हो चुकी है। वर्षा होने पर मरीज को चारपाई के सहारे मुख्य सड़क पर लाया जाता है। बच्चों को स्कूल आने जाने की व्यवस्था को मजबूर होकर बंद कर दिया जाता है। यातायात में हो रही कठिनाइयों के कारण बच्चों के भविष्य निर्माण पर भी असर पड़ रहा है।

Diarch GO

जिला प्रशासन के उदासीन रवैया से इस गांव का हालात बद से बदतर हो चूका है। इस गांव की घनी आबादी में जिला प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मनुष्य की जो मूलभूत सुविधाएं होती हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य इससे हमारा गांव सरौती पूर्ण रूप से वंचित है।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा की अरवल जिला पदाधिकारी से सरौती ग्राम के सड़क को लेकर बात करेंगे और यथाशीघ्र इस कार्य को क्रियान्वित कराएंगे। ताकि ग्रामीणों को हो रही कठिनाइयों को तुरंत दूर किया जा सके। विजय सिन्हा ने कहा की हमारी सरकार जनहित की सरकार है। 

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट