LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार को अभी ठंड-कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, 25 जनवरी तक और गिरेगा तापमान, शीतलहर के साथ कोहरे की पड़ सकती है दोहरी मार, जान लें अपने जिले का हाल

 बिहार को अभी ठंड-कोहरे से नहीं मिलेगी राहत,  25 जनवरी तक और

पटना- बिहार में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है. पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.  पटना में मंगलवार को धूप निकलने से दिन में कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते होते ठंड ने कंपकपाना शुरु कर दिया. बुधवार की अहले सुबह ठंड के साथ कोहरे ने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. तो वहीं  पुरवैया हवा पछुआ हवा ने साथ मिलकर बिहार के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में 23 जनवरी से तेज हवा के साथ बारिश और ओला वृष्टि के आसार बन गये हैं.

बिहार में  हवा की गति  चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने  24 जनवरी को पूरे बिहार के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पुरवैया और पछुआ की टकराहट से कुछ जगहों पर तापमान का पारा और गिराने की संभावना है.

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.सीवान, छपरा, गोपालगंज,मोतीहारी,बेतिया, वैशाली,मुजफ्फरपुर के लिए शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है.  पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेग.

25 जनवरी तक प्रचंड कोल्ड डे की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है.मौसम विभाग के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. पूरे राज्य में अधिकतर जिलों में प्रचंड शीत दिवस की स्थिति बनी रही.  पूरा बिहार धने कोहरे में डूबा रहा. पटना और गया सहित सभी जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया है.

NSIT
Nsmch