LATEST NEWS

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

बिहार होगा पानी-पानी! कहीं हल्की तो कहीं होगी मूसलाधार बारिश, जान लीजिए अपने जिले का हाल

बिहार होगा पानी-पानी! कहीं हल्की तो कहीं होगी मूसलाधार बारिश

पटनाःबिहार में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है.  बिहार में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 20 अगस्त को बिहार के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के साथ कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार बादल छाने से सूरज की तल्खी से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. बांग्लादेश और इसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर फैला हुआ है जिसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है इससे  बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को पूर्वी-पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर बारिश की संभावना है. 20 से 21 अगस्त तक कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इससे उमस और गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिलेगी

NSIT
Nsmch