LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar weather: बिहार में फिर गदर मचाएगा मानसून! 7 जिलों में गरज-चमक के साथ झूमकर होगी बारिश, इन जिलों में व्रजपात के साथ होगी भारी बारिश

Bihar weather: बिहार में फिर गदर मचाएगा मानसून! 7 जिलों में

Bihar weather: पटना- बिहार में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है.  मॉनसून विदाई से पहले एक बार फिर आज यानी शुक्रवार से बिहार में सक्रिय हो सकता है. है .लौटता मॉनसून बिहार को तरबतर  करने वाला है. बिहार में कमजोर हुआ मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है.मानसून सीजन के दौरान बिहार में अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम वर्षा दर्ज हुई है. पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. बंगाल के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक पहुंचने की उम्मीद है.  राजस्थान, यूपी से होते हुए मानसून ट्रफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. आज यानी शुक्रवार से बिहार में मौसम करवट ले सकता है.

 इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. बिहार के लोग इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं.गर्मी और उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. वहीं मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 13 सितंबर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है. शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा और बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग ने समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं कैमूर में गरज-तड़क का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 13 सितंबर को गया, नवादा, जमुई, बांका और किशनगंज जिले के लिए अलर्ट है, जबकि 14 को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया में भारी बारिश संभावित है. इन जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.


NSIT
Nsmch

बिहार के कुछ जिलों की बात करें तो, बांका में 22.4 मिमी, खगड़िया में 16.2 मिमी, नालंदा में 16.2 मिमी, बेगूसराय में 14.0 मिमी, बिहारशरीफ में 10.2 मिमी, जमुई  में 10.0 मिमी, जहानाबाद 9.4 मिमी, सिवान के महारजगंज में 9.4 मिमी, भागलपुर में 8.5 मिमी, मुंगेर में 8.2 मिम बारिश दर्ज की गई है.