LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Weather: बिहार में बदलने जा रहा मौसम, कई ज़िलों में बारिश के आसार, वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में बदलने जा रहा मौसम, कई ज़िलों में बा

पटना- बिहार में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है.  मॉनसून विदाई से पहले एक बार फिर बिहार में सक्रिय हो रहा है .लौटता मॉनसून बिहार को तर करने वाला है. बिहार में तीन-चार दिनों से कमजोर हुआ मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है. पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. बंगाल के तटीय इलाकों में अगले दो दिनों तक पहुंचने की उम्मीद है. राजस्थान, यूपी से होते हुए मानसून ट्रफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. आज यानी गुरुवार से बिहार में मौसम करवट ले सकता है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

इस कारण मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार से दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है. 14 सितंबर तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिम और मध्य भागों के करीब 26 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे. इन 26 जिलों में राजधानी पटना भी शामिल है. 

 दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है. दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में 12 सितंबर से 14 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. उमस भरी गर्मी से 12 सितंबर के बाद लोगों को राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार सारण, सीवान, बक्सर, रोहतास, भभुआ  पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और औरंगाबाद में झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया और नालंदा के कुछ इलाकों में बारिश की संबाना है साथ हीं कुछ-कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है इन जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

NSIT
Nsmch