LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिगड़ गया बिहार का मौसम,अलर्ट जारी,फिर सताएगा कोहरा! जानें अपने जिले के मौसम का हाल

बिगड़ गया बिहार का मौसम,अलर्ट जारी,फिर सताएगा कोहरा! जानें अ

पटना: बिहार में रविवार से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया है. राज्य में तेजी से मौसम बदल रहा है. कभी तापमान का पारा उपर चढ़ रहा है तो कभी नीचे गिर रहा है. बिहार में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई.  मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश और  वज्रपात की आशंका जताई है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस कारण पटना समेत राज्य के कई जिले में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है. अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. छह फरवरी के बाद सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. जिससे थोड़ी ठंड बढ़ने की उम्मीद है.इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि आसमान साफ होते ही न्यूनतम पारा एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा. सोमवार को पटना के तापमान में बढ़ोतरी और 11 शहरों का अधिकतम पारा गिरा.

मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया व नवादा में गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात और का अलर्ट जारी किया है. पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में कोहरा देखने को मिल सकता है. सोमवार की सुबह पटना सहित वाल्मीकि नगर और सीवान के  जीरादेई में हल्की बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के शुरुआती पंद्रह दिन सुबह-शाम कोहरे और ठंड का प्रभाव रहेगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है. वहीं तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है , इसका असर  छह फरवरी तक सूबा -ए- बिहार में रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार में रविवार की शाम से बादल छा गये. रविवार से सोमवार के बीच दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में मेघ गर्जन और ठनके की भी आशंका है. 

पटना , गया, नालंदा, शेखपुरा,नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद,लखीसराय, बक्सर,भोजपुर, भभुआ, रोहतास ,भागलपुर,बांका, जमुई, खगड़िया में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं.पश्चिम विक्षोभ के कारण 7 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

NSIT
Nsmch

वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 8 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पटना का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.