LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिगड़ेगा बिहार का मौसम,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 18 फरवरी से पहले नहीं मिलेगी कोई राहत

 बिगड़ेगा बिहार का मौसम,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 18 फर

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पछुआ हवा ने जहां कनकनी बढ़ा दी है वहीं 10 जिलों में अब बारिश के आसार भी हैं. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. सोमवार की सुबह कनकनी से लोगों को खासी परेशानी हुई. बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. पिछले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चली, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य का वातावरण शुष्क बना रहेगा. उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं. उसके बाद ही मौसम में सुधार होगा.  पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार  दिन में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है.  सुबह-शाम तक काफी ठंड रह रही है.

 मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा. इस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड के साथ कनकनी का भी एहसास होगा. दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है. वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में दर्ज की गयी. जहानाबाद जिले में चल रही पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है. यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई.

बसंत पंचमी से ठीक पहले यानी 12-13 फरवरी को पटना, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार बिहार में अभी ठंड का अहसास होगा, तापमान में 2 से 3 डिग्री से. की गिरावट हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अधिक कमी आने वाले दिनों में देखने को मिलने वाली है. भागलपुर, नवादा, अररिया, डेहरी और कैमूर के न्यूनतम और किशनगंज, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुपरी, भोजपुर, औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  10 शहरों का न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा. 

NSIT
Nsmch