LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

BIHAR POLICE : जमुई के नए एसपी चंद्र प्रकाश की दरियादिली, दर्जनों फरियादियों को देख खड़े खड़े लगा दिया जनता दरबार

BIHAR POLICE : जमुई के नए एसपी चंद्र प्रकाश की दरियादिली, दर

JAMUI : जमुई के नए एसपी चंद्र प्रकाश का आज एक अलग अंदाज देखने को मिला। जब एसपी अपने कार्यालय से निकलकर बाहर खड़े अपनी गाड़ी को ओर जाने लगे।  तभी कुछ बुजुर्ग फरियादियों को देख यकायक रुक गए। उन्होंने आए फरियादियों से पूछा क्या समस्या है आपलोगो की। फिर क्या था सारे फरियादी कतारबद्ध होकर बारी बारी से अपनी पीड़ा सुनाने लगे।

इस दौरान एसपी चंद्र प्रकाश ने भी खड़े खड़े बारी बारी से सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। सभी फरियादियों के आवेदनों को खुद पढ़ा और सभी आवेदनों पर कुछ लिखते भी नजर आए। आपको पता हो की आईपीएस चंद्र प्रकाश ने अभी कुछ दिनों पहले ही जमुई पुलिस कप्तान की कमान संभाली है। जनता से मिलने के इस तरीके की लोग खूब तारीफ कर रहे है। 

जमुई के पूर्व एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने भी जिले में अपने कार्यों को लेकर खूब तारीफे बटोर चुके है। उनका भी जनता से मिलने का तरीका अलग था और अब नए एसपी चंद्र प्रकाश भी उसी रास्ते पर है। जनता की समस्याओं को लेकर इनकी सादगी देखकर जनता दंग है। एसपी की ऐसी कार्यप्रणाली की जमुई शहर में भी खूब चर्चा हो रही है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट