LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

शातिर निकला बिहार पुलिस का सिपाही, जहानाबाद में ट्रेन पकड़ने आए यात्री पर लूट के दौरान की थी फायरिंग

शातिर निकला बिहार पुलिस का सिपाही, जहानाबाद में ट्रेन पकड़ने

जहानाबाद- जिस पर सुरक्षा की जिम्मेवारी हो गया और वहीं लूटेरा बन जाए तो इसे आप क्या कहेंगे. खाकी की पवित्र वर्दी को पहन कर लूटपाट करने वाले सिपाही को पुलिस ने आकिरकार धर दबोचा है. दरअसल गया रेल खंड के बेला स्टेशन पर यात्री से लूट की कोशिश और फायरिंग मामले में जीआरपी  ने बिहार पुलिस के एक सिपाही सिंटू कुमार उर्फ संटू कुमार को पकड़ा है.  घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी बताया जाता है.

सिपाही ने की थी लूटपाट

बिहार पुलिस के एक सिपाही सिंटू कुमार उर्फ संटू कुमार  रोहतास जिले के डिहरी पुलिस लाइन में पदस्थापित है. तीन थानों की मदद से सिंटू को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोगलबिगहा गांव से पकड़ा गया. जीआरपी थाने को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कांड का मुख्य आरोपी अपनी फुआ के घर छुपा हुआ है. जिसके बाद जीआरपी थाने की पुलिस ने मखदुमपुर और उमता धरनई थाने की सहायता से लूट के प्रयास और गोलीबारी की एक घटना में शामिल मुख्य आरोपी को धर दबोचा.

पैसेंजर ट्रेन में हुई थी लूटपाट

जीआरपी  ने बिहार पुलिस के एक सिपाही सिंटू कुमार उर्फ संटू कुमार मार्च में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 18 मार्च को अहले सुबह बेलागंज रेलवे स्टेशन पर पटना-सिंगरौली जाने वाली ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री से लूटपाट की कोशिश की थी. इस कोशिश में नाकाम इन अपराध कर्मियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की थी. जिसके बाद पीड़ित यात्री ने जहानाबाद जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया था. छानबीन के क्रम में टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव के रहने वाले और रोहतास पुलिस लाइन में पद स्थापित पुलिसकर्मी संटू कुमार के रूप में आरोपी की पहचान हुई.

सिपाही पर पहले से है लूटपाट का आरोप

जीआरपी प्रभारी दीप नारायण यादव ने बताया कि 18 मार्च को टेहटा के रहने वाले एक युवक ट्रेन पकड़ने के लिए बेलागंज स्टेशन जा रहा था, तभी रास्ते में संटू कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे लूटपाट की कोशिश करने लगा. हालांकि, यात्री द्वारा विरोध किए जाने पर घटना में शामिल अपराधी फायरिंग करते हुए मौका ए वारदात से फरार हो गए थे. उसकी शिकायत के आधार पर मामले में छानबीन शुरू की गई, जिसके बाद आरोपी जवान की गिरफ्तारी हुई है.संटू कुमार पुलिस की नौकरी प्राप्त करने से पहले भी कई लूटपाट की घटना में शामिल रहता था. वह फिलहाल सस्पेंड चल रहा है.

NSIT
Nsmch