LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

SAMASTIPUR में स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहीं पांच छात्राओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, तीन की हालत नाजुक

SAMASTIPUR में स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहीं पांच छात्र

SAMASTIPUR : बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर एक दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को हुई। स्कूल जाने के लिए घर से निकली 5 बच्चियों को एक बेकाबू मिनी ट्रक ने कुचल दिया। सभी बच्चियां सड़क किनारे खड़ी थी।  जिसमें दो 2 छात्राओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल है।  मृतका फतेहपुर वार्ड-8 मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव सिंह की बेटी स्वाति प्रिया और राजेश कुमार सिंह की बेटी कृतिका कुमारी है।वहीं, घायल फतेहपुर वार्ड-8 निवासी कृष्ण देव सिंह की बेटी मीना कुमारी का मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना NH-28 पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि छात्राएं प्राइमरी स्कूल की थीं। एनएच किनारे से स्कूल जा रही थीं। मीना 7वीं की छात्रा है। जबकि स्वाति और कृतिका चौथी की छात्रा थी। स्कूल के पास बच्चियां सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान दलसिंहसराय की ओर से ताजपुर की ओर जा रहे ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर दिया। एनएच पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।मुसरीघरारी और ताजपुर थाने की पुलिस लोगों को समझाने में लगी है। सड़क जाम कर दिया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।