LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बीसैप कैंप के कमरे में दो दिन से फंदे पर लटक रहा था जवान का शव, दुर्गंध आने के बाद साथी कर्मियों को मिली खबर

बीसैप कैंप के कमरे में दो दिन से फंदे पर लटक रहा था जवान का

BUXER : बक्सर जिले के डूमरांव स्थित बी सैप कैंप से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक कमरे में बीएमपी जवाव का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। हैरान करनेवाली बात यह है कि शव दो दिन से कमरे में लटक रहा था। लेकिन, किसी ने उसकी खोज खबर नहीं ली कि उसकी हाजिरी बन रही है या नहीं। जब उसके शव से दुर्गंध आना शुरू हुआ तो बीएमपी में तैनात अन्य जवानों ने कमरे में गया तो देखा कि अजय राय शव फंदे से झूल रहा था. जिसके बाद वरीय अधिकारियों के साथ ही डुमराव थाना को भी सूचना दी गई। मृत जवान की पहचान अजय राय(35), सहरसा निवासी के रूप में हुई है। वह 2008 बैच का सिपाही था

मिली जानकारी के अनुसार मृत सिपाही कुछ दिन पूर्व गांव से छुट्टी समाप्त होने के बाद कैंप आया था. अपने कमरे में फंदे से कब झूल गया इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई. अहले सुबह जब कैम्प में बदबू आने लगी तो सिपाहियों ने मृतक के कमरे की तरफ जाकर देखा तो सभी हक्का बक्का रह गए. कमरे के अंदर अजय कुमार राय का शव फंदे से झूल रहा था. शव से काफी बदबू आ रही थी

परिजनों को किया गया सूचित

मामले को लेकर डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस गेट को तोड़ शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव देखने से लगता है कि दो दिन पहले ही जवान ने आत्महत्या किया है। कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर जवान ने आत्महत्या क्यों किया। मौत की सूचना परिजनो को भी दे दी गई है।

"शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दे गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने के बाद खुलासा हो पाएगा. परिजनों से बात की चा रही है." -शम्भू कुमार भगत, डुमरांव थानाध्यक्ष

NSIT
Nsmch