LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, स्वरोजगार के लिए दी गई सिलाई मशीनें

Bihar News : महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, स्वरोजगा

Bihar News : महिलाओं को स्वरोजगार हेतु स्वाबलंबी बना रहे गौरव राय ने बुधवार को एक साथ कई महिलाओं को सिलाई मशीन दी. परिहार सेवा संस्थान स्थित अल्पावास गृह अरवल में ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध गौरव राय के द्वारा सोभा कुमारी,आरती देवी को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन दिया गया। संस्थान की सचिव प्रज्ञा भारती ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला में ऐसे और कार्यक्रम करा कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की सलाह दिया। 

गौरव राय ने बताया कि दोनों महिलाओं को सिलाई मशीन उन्होंने अपनी माँ के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिया है।गौरव राय ने बताया कि आज तक उनके, उनके परिवार और मित्रों के द्वारा पूरे बिहार में 170 महिलाओं को सिलाई मशीने दी जा चुकी है. इसका मुख्य उद्देश्य हैं महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। 

इस अवसर पर संस्थान की सचिव प्रज्ञा भारती, सहायक चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। प्रज्ञा भारती ने ऐसे और अधिक कार्यक्रम की ज़रूरत बताते हुए कहा कि ये एक मशीन मात्र नहीं है बल्कि महिलाओं के स्वावलंबन की ज़रूरत है।

NSIT
Nsmch

एक निजी कंपनी में कार्यरत गौरव राय 99 समय रक्त दान कर चुके हैं और लोगों को रक्तदान करने की सलाह देते हैं। गौरव राय ने बताया कि आज 143 लोगों का समूह अपने आस पास के जरूरतमंद की खोज कर उनके जीवन में बदलाव के लिये प्रयत्नशील हैं। हमारा एक मात्र उद्देश्य है लोगों के जीवन में बदलाव लाना।