LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar news: जमुई में फर्जी आईपीएस अधिकारी धराया, नकली रिवाल्वर भी बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Bihar news: जमुई में फर्जी आईपीएस अधिकारी धराया, नकली रिवाल्

जमुई: जमुई से एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूम  रहे एक लड़के को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवक अपना नाम मिथिलेश कुमार बता रहा है जो की अपना घर गोवर्धनबीघा थाना हलसी जिला लखीसराय बता रहा है। 

इस युवक को सिकंदरा थाना की पुलिस ने सिकंदरा शहर के बंधन बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस लड़के से सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह पूछताछ कर रहे है। प्रथमदृष्टया यह मामला पूरी तरह से फर्जी आईपीएस अधिकारी बन कर ठगी करने का लग रहा है।

 उक्त युवक के साथ एक पल्सर आरएस 200 बाइक भी जब्त की गई है। यह युवक आईपीएस की वर्दी पहनकर सिकंदरा में घूम रहा था। यह युवक अपने साथ एक नकली पिस्टल भी रखे हुए था। यह युवक पूछताछ करने पर किसी खैरा के रहनेवाले मनोज सिंह का  नौकरी के नाम पर 2 लाख देने की बात कर रहा है और आज ही इस वर्दी और नकली पिस्टल दी गई है। 

सिकंदरा पुलिस फिलहाल उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद इस मामले में खुलासा होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित सिंह