LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

BIHAR NEWS : अरवल में तेज रफ़्तार ट्रक से कुचलकर किशोर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BIHAR NEWS : अरवल में तेज रफ़्तार ट्रक से कुचलकर किशोर की हुई

ARWAL : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। जहाँ एक ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के  वालिदाद स्थित खभैनी मोड़ के समीप NH 139 पर की। जहाँ ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया।

मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को पूरी तरह आवागमन बाधित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक किशोर अपने  रिश्तेदार मौसी की निधन के सूचना पाकर मौसी के घर खभैनी आ रहा था। इसी क्रम में ट्रक ने किशोर को कुचल डाला। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जप्त कर लिया है। हालांकि चालक फरार हो गया है। घंटो जाम के बाद सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। मृतक किशोर की पहचान फेकू बिगहा गाँव निवासी संतोष साहू के पुत्र करीब 7 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इधर घटना के बाद परिवार वालों में रो रो कर हाल बेहाल हो गया है। 

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट