LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार लोकसभा चुनाव : सातवें चरण में बाजी किसके हाथ,राम कृपाल, मीसा, आर के सिंह, सुधाकर, रविशंकर के भाग्य का फैसला

बिहार लोकसभा चुनाव : सातवें चरण में बाजी किसके हाथ,राम कृपाल

पटना- लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान कुछ हीं देर में शुरु होने वाला है.  लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें फेज का चुनाव  बेहद खास है. इस फेज में बिहार की 8 सीटों पर मतदान कुछ हीं देर में शुरु होगा. पाटलिपुत्र, पटना साहिब, सासाराम,नालंदा, जहानाबाद,आरा, बक्सर, काराकाट में मतदान शुरु होने वाला है. मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन पहले हीं लग गई है.

पाटलिपुत्र में तीसरी बार चाचा-भतीजी में टक्कर

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर तीसरी बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव और आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती के बीच हो रहा है. जनता दोनों के भाग्य का फैसला कर रही है.

पटना साहिब में बीजेपी-कांग्रेस में मुकाबला

 पटना साहिब लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार भी वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को टिकट दिया है. मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर इनके भाग्य का फैसला कर रही है.

नालंदा में नीतीश कुमार की साख दांव पर

 नालंदा लोकसभा सीट पर जेडीयू ने एक बार फिर वर्तमान सांसद कौशलेंद्र कुमार को उतारा है, वहीं इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीआई माले ने संदीप सौरभ को टिकट दिया है. इस सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की साख दांव पर है. जनता अब फैसला कर रही है.

NSIT
Nsmch

आरा में केंद्रीय मंत्री को बड़ी चुनौती

 आरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह इस बार भी बीजेपी के प्रत्याशी हैं. उनके सामने इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीआई माले ने सुदामा प्रसाद को टिकट दिया है. मतदाता इनके किस्मत का फैसला कर रही है.

बक्सर में त्रिकोणीय मुकाबला

बक्सर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है, जबकि आरजेडी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर मैदान में हैं. जनता अब फैसला कर रही है.

सासाराम में बीजेपी-कांग्रेस में टक्टर

 सासाराम लोकसभा सीट (सुरक्षित) पर बीजेपी ने छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश राम को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने मीरा कुमार की जगह मनोज राम को प्रत्याशी बनाया है. अब इनके भाग्य का फैसला जनता कर रही है.

काराकाट में पवन सिंह की परीक्षा

 काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि इंडी गठबंधन की तरफ से सीपीआई माले ने राजाराम सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है. वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं.  मतदाता इनके बाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर रही है