LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar land survery : तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश को नसीहत, भूमि सर्वेक्षण में दूर करें यह बाधा, संवाद यात्रा में जमकर बरसे

Bihar land survery : तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश को नसीहत, भू

पटना. बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी नसीहत दी. कार्यकर्ता संवाद यात्रा शुरू करने को लेकर समस्तीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने भूमि सर्वेक्षण में आ रही परेशानियों पर सरकार को ध्यान देने कहा. उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा होना चाहिए जो सरल और सुगम हो. इसे सरल और सुगम बनाने की जरूरत है. अगर कई तरह की पेचीदगियां हैं तो उसे दूर किया जाना चाहिए. यह सभी के लिए सरल और सुगम हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने भूमि सर्वेक्षण में आम लोग परेशान ना हों इस पर ध्यान देने की बात कही. 

दरअसल, बिहार में 20 अगस्त से भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ है. इसे लेकर राज्य के सभी प्रखंडों में काम जारी है. वहीं भूमि सर्वेक्षण को लेकर आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें जमीन के दस्तावेज़ जुटाना सबसे बड़ी परेशानी हैं. खतियान, जमाबन्दी, राजस्व रसीद, बंटवारा कागजात, वंशावली आदि को लेकर आम लोगों में भयावह स्थिति बनी हुई. खतियान आदि निकालने को लेकर रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इन्हीं परेशानियों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा हो जो आम लोगों को सुगम और सरल व्यवस्था दे. 

हालाँकि बिहार की नीतीश सरकार भले ही भूमि सर्वेक्षण को एक बड़ी उपलब्धि और सम्पत्ति के विवाद को निपटाने की दिशा में अहम फैसला बता रही हो लेकिन विपक्षी दलों के कई नेता इसे आम लोगों की परेशानी बताने वाला करार दे चुके हैं. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जमीन सर्वे को नीतीश सरकार के ताबूत की आखिरी कील बताया है. उन्होंने इसे समाज में आम लोगों को परेशान करने और लड़ाई-झगड़ा बढाने वाला बताया था. हालाँकि तेजस्वी यादव ने दूसरे शब्दों में कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा हो जो आम लोगों के लिए सरल और सुगम हो.


NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि आज यानी 10 सितंबर से तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले हैं. तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर कहा कि, कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं. उनसे नेता का सीधा संवाद होना बहुत जरुरी है ताकि सही फीडबैक मिल सके. हमलोग भी चाहते हैं कि आने वाले समय में हमारा संगठन और मजबूत हो. उन्होंने कहा कि, हम पूरे बिहार में घूमेंगे ये कार्यकर्ता संवाद होगा. साथ ही तेजस्वी ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में वे एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच में जाएंगे.

रंजन की रिपोर्ट