LATEST NEWS

  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया लापरवाही का आरोप
  • मरीज की मौत पर शिव हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के बाहर हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया

  • Patna High Court
  • पटना हाई कोर्ट ने भारत में नकली नोटों के सरगना को दिया बड़ा झटका, पाकिस्तान से नेपाल तक

  • Samrat Choudhary prayed to Goddess Durga
  • सीएम सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार की हुई मौत,

  • पटना के गांधी मैदान में जलेगा 90 फीट का रावण :  85 फीट कुंभकरण और 80 फीट के मेघनाथ का होगा दहन
  • पटना के गांधी मैदान में जलेगा 90 फीट का रावण : 85 फीट कुंभकरण और 80 फीट

Bihar Land Survey Online Apply: ऑनलाइन आवेदन में आ रही परेशानी, तो ऐसे करें जमीन सर्वे से जुड़े कागजात अपलोड

Bihar Land Survey Online Apply: ऑनलाइन आवेदन में आ रही परेशा

Bihar Land Survey Online बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है. सरकार कह रही है आप अपने कागजात ऑनलाइन जमा करें.  लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने में सबसे बड़ी समस्या  इससे संबंधित लिंक खुलने को लेकर आ रही है.  लिंक खुल भी रहा है  तो आवेदन के साथ कागजात अपलोड करने में भी बहुत समय लग रहा है. कई बार साइट खोलने पर मुश्किल से अपलोड हो रहा है.

इस प्रकार की शिकायत सभी जगहों से आ रही है.  दूर दराज बैठे लोगों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. विवश होकर ऐसे लोगों को अपना आवेदन और कागजात लेकर दूरदराज इलाकों से चलकर शिविरों में आना पड़ रहा है.  हालांकि, ऑनलाइन वेबसाइट खुलने से संबंधित समस्या राजधानी पटना में कम है.

सूत्रों के अनुसार जमीन सर्वे के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने के लिए लोग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जारी पंजी-2 की रिपोर्ट भी ऑनलाइन देखना चाहते हैं. साथ ही भू-लगान जमा करना चाहते हैं तो इससे संबंधित वेबसाइटों के बारे में भी शिकायत मिल रही है कि वेबसाइट नहीं खुल रही है.

 विभाग के आधिकारिक सूत्रों का इस संबंध में कहना है कि कई बार लोग आवेदन के साथ अधिक संख्या में कागजात जमा कर रहे हैं. इस कारण से कागज अपलोड होने में परेशानी आ रही है. यदि जमीन से संबंधित कागजात अधिक हो तो लोगों को अलग-अलग आवेदन करना चाहिए. ऐसे में फाइल छोटी रहेगी और आसानी से वेबसाइट पर अपलोड हो जायेगी.

NSIT
Nsmch