LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार इंटर परीक्षा आज से शुरू,परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर जान लें, गलती हुई तो नहीं मिलेगा प्रवेश ...

बिहार इंटर परीक्षा आज से शुरू,परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले

पटना:  इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी यानी गुरुवार से शुरू हो रही है. इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक होगी.इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 13,04, 352 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 1 फरवरी को पहले शिफ्ट में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र  की परीक्षा ली जाएगी तो दूसरे शिफ्ट में   अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी. . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों को कहा है कि 30 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना जरूरी है.  देर से आने वाले परीक्षार्थी को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी.

इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच पहन कर परीक्षा भवन में प्रवेश करने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. इसकी जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी और वीक्षक की होगी. परीक्षार्थी मात्र सूई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं. 

पहले शिफ्ट  के परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर  नौ बजे तक और दूसरे शिफ्ट के परीक्षार्थियों  को 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाना होगा. अन्यथा उन्हें परीक्षा देने की नहीं मिलेगी इजाजत. हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की नियुक्ति होगी. परीक्षा कक्ष में किसी भी परीक्षार्थी और वीक्षक को मोबाइल फोन लेकर जाने की इजाजत नहीं है.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. 500 परीक्षार्थी पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था रहेगी.

वैसे परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि हो गयी है, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गयी है. ऐसे छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का पासबुक आदि लेकर परीक्षा केंद्र पर आएं.

NSIT
Nsmch

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इस बार इंटर के परीक्षार्थी जूता मोजा पहन कर  परीक्षा दे सकेंगे.  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का कहना है कि ठंड को देखते हुए इस बार परीक्षार्थियों को जूता मोचा पहन कर परीक्षा देने की इजाजत दी गई है. पहले जूता मोजा पहने परीक्षार्थियों को प्रवेस नहीं दिया जाता है.