LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, बिहार को अभी ठंड-कोहरे से नहीं मिलेगी राहत, 27 जनवरी तक और गिरेगा तापमान

भीषण शीतलहर की चपेट में बिहार, बिहार को अभी ठंड-कोहरे से नही

पटना-  बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक राज्य में शीत दिवस और घना कोहरा छाए रहने की संभावना जारी की है.  मौसम विभाग के अनुसार गया जिले में सबसे न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिहार में 12 जनवरी के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग बिहार के उत्तर और दक्षिण के कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस को लेकर अलर्ट घोषित किया है. 

मौसम विभाग ने आने वाले 27 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में कोहरा और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया है. राज्य के उत्तर बिहार, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के कई जिलों में 26 और 27 जनवरी तक शीत दिवस और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय ,बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा और लखीसराय सहित अन्य जिलें शामिल हैं. आज राज्य के बांका जिला में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है.

पटना, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फॉरबिसगंज, मोतिहारी में कोल्ड डे जैसे हालात है. सूबे के 18 जिलों में शीतलहर का जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. सीवान, शेखपुरा, गोपालगंज में  भी  कड़ाके की ठंड पड़ रही है.गया में तापमान का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है.  

पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.  मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है.पश्चिमी विक्षोभ के बारंबार आने की संभावना के कारण पिछले साल के मुकाबले कोल्ड डे अधिक रहेगा.

NSIT
Nsmch

 कोहरे ने रेल,सड़क,हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पटना हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें भी प्रभावित हुई है. कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.