LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

बिहार को अगले चार दिन गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

बिहार को अगले चार दिन गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी

पटना: उत्तर पूर्वी बिहार में मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक बिहार को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली. वहीं अगले 3 दिन तक पारे के 2-4 डिग्री सेल्सियल ऊपर चढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. बात अगर पिछले 24 घंटों की करें तो बिहार में रात में भी हवाओं ने लोगों को राहत नहीं दी.  अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने बिहार के अलग-अलग जिलों के हिसाब से अधिकतम तापमान के औसतन 36 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया है.सूबे में  तापमान में रोज वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले चार  दिनों तक  तापमान का पारा चढ़ने की संभावना व्यक्त की है. पटना मौसम विभाग की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान  बिहार में लू यानी भीषण गर्मी की की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि आज 23 अप्रैल को सूबे के  अलग-अलग हिस्सों में गंभीर लू चल सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि लू यानी भीषण गर्मी को देखते हुए धूप में बाहर निकलने से बचें. यदि बाहर निकलना जरूरी है तो धूप से बचाव की तैयारी के साथ ही घर से बाहर निकलें. अपने साथ पानी का बोतल, धूप चश्मा और जरूरी सामान लेकर ही बाहर निकलें.

वर्तमान में गर्म हवाएं एवं लू को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी. गर्म हवा एवं लू का काफी प्रतिकूल प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ता है, जो कभी-कभी घातक भी साबित हो सकता है लेकिन, थोड़ी से सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन कर लू व गर्म हवाओं के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है. 

बार-बार पानी पीयें. सफर में अपने साथ पीने का पानी अवश्य रखें. धूप में जाते समय  हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।.गमछा या टोपी से अपने सिर को ढकें. हल्का भोजन करें, मौसमी फल जैसे-तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूज, संतरा आदि का अधिकाधिक सेवन करें.  घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें अगर तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें.

NSIT
Nsmch