LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

आसमानी आग से भठ्ठी बना बिहार, कई जिलों में चलेंगे लू के थपेड़े

आसमानी आग से भठ्ठी बना बिहार,  कई जिलों में चलेंगे लू के थपे

पटना- बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी रहा है. शुक्रवार को भी बिहार के अधिकांश इलाकों में दिनभर लू चलने का अनुमान है.  मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार गर्म हवाएं चलती रहेगी. दो दिन तक अभी गर्मी और झुलसाएगी. दिन कौन कहे रात को भी चैन नहीं है. गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. 

मौसम विभाग ने शुक्रवार  को पटना सहित 17 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है तो सूबे के  8 जिलों में लू को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गोपालगंज, सीवान ,पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, और छपरा में गर्म दिन रहने की संभावना है. पटना, गया, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज मे लोगों को गर्मी आज भी सताएगी.

बिहार में मानसून के आने की संभावित तारीख 15 से 18 जून बताई जा रही है. उसके पहले प्री-मानसून बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम कमजोर स्थिति में है इसलिए अगले सप्ताह में बिहार में इसका असर नहीं दिखेगा. 15 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी . 17 से 18 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून फैल जाएगा