LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar cricket news: पीडीसीए का अंपायर व स्कोररों का सेमिनार संपन्न...रवि शंकर व एके चंदन ने दी नई तकनीकी जानकारी

Bihar cricket news: पीडीसीए का अंपायर व स्कोररों का सेमिनार

PATNA: पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए) की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंपायर स्कोरर सेमिनार का समापन समारोह रविवार को संघ के कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स, बोरिंग रोड में संपन्न हो ग या। इस सेमिनार में जिला भर से आए अंपायर्स-स्कोरर्स को क्रिकेट के नए नियमों व तकनीकों की जानकारी दी। समारोह के पहले दिन अंपायरों को जानकारी दी गई और परीक्षाएं हुईं जबकि दूसरे दिन स्कोररों को तकनीकी जानकारी दी गई और उनकी भी परीक्षाएं हुईं। 

पहले दिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जीएम एडमिन नीरज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा किये गए इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पहले दिन अंपायरों को बीसीसीआई के राष्ट्रीय पैनल अंपायर रवि शंकर ने अंपायरिंग के बेसिक नियम से लेकर वर्तमान समय में हुए बदलाव नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने अंपायरों को बतलाया कि आपकी भूमिका कितनी अहम होती है किसी भी मैच के सफल संचालन के लिए। 

दूसरे दिन स्कोररों को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के एके चंदन (मैनेजर, क्रिकेट ऑपरेशन) ने बेसिक जानकारियों के साथ स्कोरर की भूमिका के बारे में बताया। एके चंदन ने इस सेमिनार के दौरान भाग ले रहे स्कोररों को कहा कि आप इस एक इतिहासकार की तरह हैं। आप उस मैच का इतिहास अपने स्कोरबुक या स्कोरशिस्ट पर लिखते हैं। आपको मैच के समय कब ग्राउंड पर पहुंचना चाहिए और क्या-क्या आपके लिए मैच से पहले और मैच के दौरान आपके पास होने चाहिए। साथ ही स्कोरिंग के सैम्बुल से लेकर अन्य जानकारियां उन्हीं दी गई। इस दौरान भाग ले रहे प्रतिभागियों की परीक्षा भी ली गई। 

सेमिनार में भाग ले रहे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश कुमार और उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि अंपायरिंग व स्कोरिंग को लेकर संघ चिंतित था और उसी के मद्देनजर हमने इसका आयोजन किया। सचिव राजेश कुमार ने कहा कि बदलते क्रिकेट के साथ अंपायर-स्कोरर के लिए इस तरह के सेमिनार अतिआवश्यक था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्य बिहार क्रिकेट संघ को कराना चाहिए जो हमें कराना पड़ा। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कई सालों बाद इस तरह का सेमिनार हो पाया है। राजेश कुमार ने कहा कि मैं खुद इस सेमिनार में अपना पूरा समय दिया ताकि मैं भी कुछ सीख सकूं। एक क्रिकेटर होने के नाते मैंने बहुत सारी चीजें सीखीं। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर कि अंपायरों की भागीदारी कम हुई पर जल्द ही हम दूसरे सेमिनार का आयोजन करायें और भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। 

NSIT
Nsmch

उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ अंपायर रवि शंकर और बीसीए के मैनेजर क्रिकेट मैनेजर एके चंदन का शुक्रगुजार है कि उन्होंने अपना कीमती समय देकर हमारे अंपायरों व स्कोररों को तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ नये सत्र में अपने घरेलू क्रिकेट का संचालन और बेहतर तरीके से कराना चाहता है। इसमें अंपायर व स्कोरर की भूमिका अहम होती है और इसके लिए जरुरी है कि वे नये नियमों से पूरी तरह अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम अंपायर व स्कोररों को अपडेट रहने के लिए और भी सेमिनार आयोजित करेंगे। 

रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ जल्द अपने घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रमों को घोषित करेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में जो प्लान बनाये गए हैं उस अमल होना शुरू हो गया है और उसी कड़ी में यह सेमिनार है। इस महीने के अंत तक घरेलू क्रिकेट को लेकर भी सूचना जारी कर दी जायेगी। इस सेमिनार को सफल बनाने में पीडीसीए लीग संचालन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह की भूमिका अहम रही।