LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

बिहार के छोटे जिले अरवल का बड़ा रिकॉर्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने में सूबे में अव्वल, आम आवाम को होगा फायदा

बिहार के छोटे जिले अरवल का बड़ा रिकॉर्ड, आयुष्मान कार्ड बनान

अरवल - आयुष्मान कार्ड बनाने में सबसे आगे है. अरवल जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण मिशन मोड में किया गया.इसके तहत सभी राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया . जिलाधिकारी वर्षा सिंह की  मेहनत रंग लाई है आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिस तरह से उन्होंने  कर्मियों को निर्देशित कर घर घर संपर्क कर लाभार्थियों को मोटीवेट कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए रणनीति तैयार की थी उसका प्रतिफल देखने को मिला कि कर्मियों द्वारा लगातार प्रतिदिन डोर टू डोर संपर्क करने पर लाभार्थियों को कार्ड बनाने में सफलता हासिल की। जहां कर्मियों ने खेतों में जाकर भी लाभुकों को वहीं पर आयुष्मान कार्ड बना दिया

। जहां लोगों ने जिला पदाधिकारी के द्वारा इस तरह के कार्य करने की तरीकों को प्रशंशा कर रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि अरवल जिला आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में पूरे बिहार में अव्वल स्थान पर कायम है। इस बाबत अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया मिशन मोड में दिनांक 18 जुलाई से 07 अगस्त 2024 तक चलाई गई है। 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुल- 3,12,927 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया है, जो कि लक्ष्य का लगभग 67 प्रतिशत है। इस दौरान जिले में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ता, आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक, राशन कार्ड लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। अरवल जिला पूरे बिहार में प्रतिशत के अनुकूल प्रथम स्थान पर अवस्थित है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैसे लाभार्थी जिनका उम्र अभी 05 वर्ष से कम है वे अपने माता-पिता के आयुष्मान कार्ड से अपना उपचार करा सकते है।

 जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर अभी भी आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। अतः अगर कोई लाभार्थी छूट गए हो तो अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर अस्पताल अथवा बेब (कॉमन सर्विस सेण्टर) में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। 

NSIT
Nsmch

योजना के लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 05 लाख तक का मुफ्त ईलाज प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। अतः पात्र परिवार के सभी सदस्य अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएँ।

रिपोर्ट- कुंदन कुमार