LATEST NEWS

  • Patna High Court: डाइंग डिक्लेरेशन पर हाईकोर्ट का सख्त रुख,कहा- डॉक्टर के बिना दर्ज बयान को मृत्युपूर्व कथन मानना सुरक्षित नहीं
  • Patna High Court: डाइंग डिक्लेरेशन पर हाईकोर्ट का सख्त रुख,कहा- डॉक्टर के बिना दर्ज बयान को मृत्युपूर्व कथन

  • Kailashpati Mishra Jayanti
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी कैलाशपति मिश्र की जयंती

  • Nitish Meets Lalan Before Neeraj Nomination Amid JDU Rift
  • Bihar MLC Election: नीरज के नामांकन से पहले ललन सिंह से मिले पूर्व सीएम नीतीश, मोकामा विधायक-एमएलसी विवाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • नीरज कुमार ने नामांकन के पहले नीतीश का नाम लेकर बाहुबलियों- धनपशुओं को दी चेतावनी... कोई नहीं

  • Election Commission: CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग ,  पटना के राकेश सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
  • Election Commission: CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग , पटना के राकेश सिंह की याचिका

के के पाठक का बड़ा फरमान ....शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के उड़े होश!..इतने बजे विद्यालय पहुंच जाए नहीं तो .....

के के पाठक का बड़ा फरमान ....शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के

पटना- बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के फरमान से  शिक्षकों और पदाधिकारियों का तनाव बढ़ गया है.माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने नया टाइम टेबल निर्धारित करने के साथ ही सारे डीईओ को पत्र भेजकर दी है. सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी थी. 16 मई से स्कूल के नियमित होते ही नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा जो 30 जून तक लागू रहेगा. गुरुवार से छात्रों को सुबह 6 बजे स्कूल में पहुंचना होगा. सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक स्कूल चलेगा. 12 बजे के बाद से टीचर स्कूल के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तहत पढ़ाएंगे. यही नहीं बच्चों की कॉपियों की जांच आदि भी करेंगे. इसके बाद ही शिक्षक अपने घर को जा सकेंगे. यानी डेढ़ बजे के लगभग शिक्षकों की छुट्टी होगी.

वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के अफसरों को सुबह 6 बजे से पहले ही स्कूलों में जांच के लिए पहुंचने को कहा है. हर हाल में यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों की उपस्थिति 90 फीसद हो. अगर उपस्थिति कम होती है तो अधिकारी और शिक्षकों पर कार्रवाई भी होगी. शिक्षा विभाग के इस नए आदेश से अधिकारी और शिक्षक टेंशन में पड़े हैं कि सुबह-सुबह बच्चों की 90 फीसद उपस्थिति कैसे होगी?

Diarch GO

कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10.30 बजे से शाम के 4 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी, जबकि 12वीं की शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक पाबंद रहेंगी. यह आदेश जिलों के प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों समेत तमाम प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा.

शिक्षा  विभाग ने कहा है कि स्कूलों में बच्चों की मौजूदगी 90 फीसदी सुनिश्चित की जाए.