LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

बिग बॉस विजेता सना मकबूल को कहा जाता है टीवी की हसीन अदाकारा, सेक्सी लुक देख फैंस कहते हैं - वॉव

बिग बॉस विजेता सना मकबूल को कहा जाता है टीवी की हसीन अदाकारा

DESK. बहुचर्चित शो बिग बॉस के तीसरे सीज़न का समापन हो गया। टीवी की हसीन अदाकारा सना मक़बूल ने तीसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फ़ाइनल में रैपर नैजी को हराकर ख़िताब अपने नाम किया है . शो के विजेता बनने के बाद सना को विजयी टॉफ़ी के साथ साथ 25 लाख रूपये की विजयी राशि दी गई है। 

सना ने अपने कैरियर की शरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी । इसके बाद उन्होंने कई टीवी  सिरियल में भी काम किया । हालांकि  'इस प्यार को क्या नाम दूं सिरियल से उन्हें विशेष पहचान मिली । बिग बॉस से पहले सना बहुचर्चित शो ख़तरों के खिलाड़ी में नज़र आ चुकी है.  जीत के बाद सना ने कहा कि बिग बॉस में पहले दो हफ्ते सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, चीजें बदलती चली जाती हैं। जो लोग साथ बैठते थे वे आपके बारे में बुरा-भला कहने लगते हैं और जो साथ नहीं बैठते वे आपकी पीठ पीछे और भी ज्यादा बातें करने लगते हैं। 

उन्होंने कहा  कि एक समय ऐसा आया जब मैं बिल्कुल अकेली रह गई। घर में अलग-अलग समूह बनने लगे। फिर एक वक्त  ऐसा आया जब मेरे दोस्त दूर होने लगे और ऐसा लगा कि मेरे जो दोस्त थे, जो मुझे समझते थे, मुझे लाड़-प्यार करते थे और मुझे हंसाते थे, वे अब नहीं रहे।  सना मक़बूल ने कहा कि उनके साथ रहना, उनके साथ खाना-पीना अच्छा लगता था। मेरे लिए कुछ और मायने नहीं रखता था, क्योंकि ये चार लोग मेरे साथ थे, लेकिन जैसे-जैसे वे जाने लगे, यह और भी बुरा लगने लगा और घर मेरे खिलाफ होता चला गया। लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरी दृढ़ इच्छाशक्ति थी कि आपको हार नहीं माननी चाहिए और मैं बहुत केंद्रित थी।"  

NSIT
Nsmch

बता दें कि बिग बॉस  के इस सीज़न में अरमान मलिक ,शिवानी कुमारी ,पत्रकार दीपक चौरसिया ,रणवीर शौरी जैसे चर्चित चेहरे शामिल हुए थे . लेकिन सना मक़बूल सभी को मात देते हुए ख़िताब अपने नाम कर ली. सना मकबूल अपने आकर्षक लुक के लिए भी जानी जाती है. उसके बीच लुक, बिकनी लुक को फैन्स काफी सराहते हैं.