LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जहानाबाद के वाणावर में हुए हादसे पर बड़ा एक्शन, बराबर थानाध्यक्ष, दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 48 अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस

जहानाबाद के वाणावर में हुए हादसे पर बड़ा एक्शन, बराबर थानाध्

जहानाबाद- बिहार के जहानाबाद जिल में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़  में  7 लोगों की मौत हो गई  थी और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. घटना की जांच के लिए  जिला प्रशासन ने  अपर समाहर्ता (आपदा) की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया. जांच कमेटी ने  15 अगस्त को डीएम अलंकृता पांडे और एसपी अरविंद प्रताप सिंह को रिपोर्ट सौंप दी. अब दोषियों पर शिकंजा कसना शुरु हो गया है.

जिला प्रशासन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भगदड़ की दुखद घटना के दौरान जो भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए या उपस्थित होकर भी अपने कार्यों के निर्वहन में असफल रहे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा जांच कमेटी द्वारा की गई है. 

जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि  11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इसमें बराबर थानाध्यक्ष, तीन दारोगा, एक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक और छह सिपाही शामिल हैं. वहीं 48 कर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.

पुलिस पदाधिकारी जिला बल के सिपाहियों, बीएसएपी एवं बीएचजी की ओर से कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में कुल 48 व्यक्तियों के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इनमें 12 पुलिस पदाधिकारी, एक हवलदार, 26 सिपाही और 9 गृहरक्षक शामिल हैं. 

NSIT
Nsmch