गया एसएसपी का बड़ा एक्शन, एक साथ 50 दारोगाओं के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, इस मामले की कार्रवाई

गया एसएसपी का बड़ा एक्शन, एक साथ 50 दारोगाओं के खिलाफ दर्ज क

गया एसएसपी आशीष भारती ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर जिले के अलग -अलग थाना क्षेत्र पूर्व में स्थानांतरित हुए 50 दरोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा है। 

दरअसल, स्थानांतरित दरोगा द्वारा विभिन्न कांडों का दस्तावेज अभी तक नहीं सौंपा है।  इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। एसएसपी आशीष भारती के एक्शन के बाद चंदौती, सिविल लाइन और कोतवाली थाने में कार्यरत पूर्व के थानेदारों सहित 50 दरोगा पर इन थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

Diarch GO

जानकारी के मुताबिक, चंदौती थाने में 55 कांडों का दस्तावेज अपने साथ लेकर चले जाने के मामले में चंदौती थाना में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी फैज अहमद सबा के बयान पर पूर्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह व पूर्व थानाध्यक्ष निशांत कुमार सहित 15 एसआई पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

वहीं, कोतवाली थाने में 80 कांडों से जुड़े दस्तावेजों के मामले में 8 एसआई पर कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

NSIT
Nsmch

इसी तरह सिविल लाइंस थाने में दर्ज 37 कांडों से जुड़े संबंधित दस्तावेजों के मामले में 27 एसआई पर थानाध्यक्ष शमीम अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।