LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, अजय बराज में कार गिरने से मासूम समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, अजय बराज में कार गिरने से मा

देवघर में दशहरे की सुबह बड़ा दुर्घटना हुआ है. देवघर के सारठ प्रखंड के चितरा थाना के सिकटिया स्थित अजय बराज में बोलेरो गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.  हादसे में महिला और बच्चे भी मौत का शिकार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया है. 

 चितरा थाना प्रभारी ने बताया कि सिकटिया अजय बाराज में एक वाहन पलट कर पास के तालाब में जा गिरा जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई. एक ही परिवार के सभी सदस्य बोलेरो से आसनसोल से गिरिडीह जा रहे थे. रास्ते में सिकटिया के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर अजय बराज में गिर गया. वाहन में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग पानी में डूब गए. एक व्यक्ति बचकर निकलने में कामयाब रहा. 

 इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जानकारी के मुताबिक आसनसोल संकुल सीआरपी मनोज चौधरी की बेटी, दामाद, बच्चे बोलेरो में सवार होकर गिरिडीह जा रहे थे.मंगलवार के  तड़के यह हादसा हुआ. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए दौड़े. जब तक मदद मिलती तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है.