LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल में भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन, जाने-माने चिकित्सकों ने 575 लोगों का किया हेल्थ चेक अप

अरवल में भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन,

ARWAL : भारत विकास परिषद दक्षिण मगध बिहार प्रांत (पूर्व क्षेत्र) द्वारा अरवल जिला स्थित मंझियावा ठाकुरबाड़ी में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वहीं बिहार पूर्वी प्रांत का 24 वां शाखा अरवल का उद्घाटन अरवल एसडीओ राजीव रोशन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एएन राय, प्रांतीय अध्यक्ष मृतुन्जय कुमार सिंह,अरवल शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पहले नवसृजित अरवल शाखा का जिला अध्यक्ष मनोज कुमार एवं उपाध्यक्ष अरविंद कुमार को मनोनीत किया गया। 

इस शिविर में फिजिशियन व किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, फिजिशियन डॉ ए एन राय,डॉ विकास कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ चंद्र किरण,न्यूरो विशेषज्ञ डॉ कनिष्क परमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बीडी शर्मा, डॉ ऋषिकेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपम कुमार चौरसिया, डॉ पल्लवी प्रिया, डॉ विनीता शर्मा, शल्य चिकित्सक (सर्जन) डॉ आशीष प्रसाद, डॉ कौशल कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप कुमार सिन्हा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभय सिम्बा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ चौधरी लक्ष्मी नारायण, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेंद्र कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। जिसमें 575 लोगों का इलाज एवं निःशुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर,हेपेटाइटिस बी,सी, यूरिक एसिड,बोन मैरो डेनसिटी,फेबियो स्कैन,लिपिड प्रोफ़ाइल आदि जांच की गई। इस मौके पर लोगों को हेल्थ चेकअप एवं उचित चिकित्सीय सलाह तथा निःशुल्क दवा दी गई। इलाज के लिए जिले के कई जगहों से लोग पहुंचे थे। जिसे उन्हें टीम के सदस्यों ने मदद की। 

Diarch GO

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे अरवल एसडीओ राजीव रोशन ने कहा कि भारत विकास परिषद दक्षिण मगध बिहार प्रांत (पूर्व क्षेत्र) द्वारा अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा तथा नई पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कार दिए जाने का जो कार्य किया जा रहा है। वह अद्भुत व सराहनीय है। इस हेल्थ चेकअप कैम्प के माध्यम से कई लोगों की विभिन्न तरह के बीमारियों की जांच एवं चिकित्सीय सलाह दी गई। जिसका उपचार कराने पर वह स्वस्थ हो सकते हैं। इस संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के टीम द्वारा किया जा रहा कार्य की जितनी सराहना की जाए वह कम होगा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के मंझियावा गांव का सौभाग्य है कि डॉ एएन राय सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक इस गांव में आकर लोगों को निःशुल्क इलाज कर रहे हैं। इस गांव में जो इस संस्था के नए सदस्य बने हैं। उनका कर्तव्य है की जो इस संस्था का उद्देश्य है उसे पूरी ईमानदारी के साथ मानवीय दायित्व समझकर निस्वार्थ सेवा भाव से समाज के भावी पीढ़ी को संस्कारित कर भविष्य में उन्हें देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करें। 

वहीं भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज के संभ्रान्त, प्रबुद्ध एवं सम्पन्न वर्ग को सुसंगठित कर उनके हृदय में समाज के वंचित, असमर्थ एवं अशिक्षित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का जागरण कर उनके प्रति अपना मानवीय दायित्व समझकर निःस्वार्थ सेवा करने हेतु तत्पर करना एवं समाज की भावी पीढ़ी को सुसंस्कारित करना जिसमें भविष्य में वे देश के श्रेष्ठ नागरिक बन कर देश का सकारात्मक नेतृत्व करने में सक्षम तथा समर्थ बन सकें। भारत विकास परिषद् समाज के प्रबुद्ध, सम्पन्न एवं प्रभावी देशभक्त व्यक्तियों का एक गैर राजनीतिक, समाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है जो अपने सदस्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग की सेवा तथा नवीन पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों द्वारा समाज परिवर्तन के कार्य में संलग्न है। वहीं उन्होंने आए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकम का संचालन दक्षिण मगध विहार प्रंतीय महासचिव मुकेश कुमार ने किया।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट