LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

नवादा में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन, लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर का जताया विरोध

नवादा में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया गया पुतला

NAWADA : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आक्रोश मार्च निकालकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया है। जहां अखिल विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक शिव नारायण, जिला संयोजक रवि कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आदित्य कुमार अकबरपुर के नगर मंत्री, रणवीर कुमार, लव कुश प्रताप यादव, कुंदन यादव, सुबोध यादव आदि छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कहा कि दोषियों को ममता बनर्जी जो बंगाल के मुख्यमंत्री है वह बचाना चाहती है और इसी के विरोध में हम लोगों ने आज बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया है। 

वहीं आरोपियों को तुरंत फांसी दी जाए नहीं तो आने वाला समय में एक और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों के द्वारा पहले बाजार में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुएपुतला दहन किया गया है।जहां विभाग के संयोजक शिवनारायण ने कहा कि बंगाल में लड़कियों सुरक्षित नहीं है ना ही महिला सुरक्षित है।

बता दें कि इस कोलकात्ता कांड का देश भर में विरोध हो रहा है। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में मंगलवार को चीफ जस्टिस के कोर्ट में सुनवाई होगी।