LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री ने शांभवी चौधरी को लिखा पत्र, चुनाव में विजयी होने का दिया आशीर्वाद

समस्तीपुर में वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री ने शांभवी चौधरी को

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर आगामी 13 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी लगातार शहर से ग्रामीण इलाकों तक लोगों के बीच  जनसंपर्क कर रही हैं। जहां उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। वहीं अब शांभवी चौधरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखा है और चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं दी है। 

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए लिखा कि अब यह आपकी भी कर्मभूमि है। मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगी और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसी ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगी।

वहीं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का पत्र पाकर एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  व समस्तीपुर के परिवारजनों से हमारा वादा है कि हम भारत रत्न श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी की कर्मभूमि का मान रखते हुए समस्तीपुर में मोदी जी की गारंटी को घर-घर तक पहुंचाते हुए विकसित भारत व विकसित समस्तीपुर के निर्माण हेतु सदैव संकल्पित रहेंगे। समस्तीपुर का हर एक मतदाता प्रधानमंत्री जी की बेटी शाम्भवी को अपना आशीर्वाद जरूर देगी।

शांभवी चौधरी को प्रधानमंत्री ने पत्र में यह लिखा

सुश्री शाम्भवी चौधरी जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगी।

NSIT
Nsmch

आप बिहार की राजनीति में उस युवाशक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिसके पास आधुनिक सोच, उच्च शिक्षा और जमीनी व्यवहारिकता है। यह गौरव की बात है कि जननायक भारतरत्न आदरणीय स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर जी की कर्मभूमि ही आपकी भी कर्मभूमि है। मुझे विश्वास है कि आप उनकी सामाजिक न्याय की विचारधारा को नई ऊर्जा के साथ समस्तीपुर के जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

एनडीए के विभिन्न सदस्य दल हमारी विविधतापूर्ण लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। एनडीए के हर सदस्य की जीत मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगी और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसी ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगी।

पिछले एक दशक के दौरान हमने समाज के हर वर्ग के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के दशकों लंबे कुशासन के कारण पैदा हुई समस्याओं से देश को मुक्त कराया है। अब, हर नागरिक की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए देश एक नई गति से आगे बढ़ने को तैयार है। चुनाव के अब तक के उत्साहजनक रुझान बताते हैं कि भारत की जनता इस चुनाव में हमारे विकासोन्मुख विजन को समर्थन देने का मन बनाकर आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किये जा रहे हैं। गरीब, किसान और महिलाएं भी कांग्रेस द्वारा दशकों तक किये गये अपमान के लंबे और निराशाजनक ट्रैक रिकार्ड के कारण उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं।

कांग्रेस से शासन काल में एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों को भी उपेक्षा, अपमान और अन्याय का सामना करना पड़ा। हमारा गठबंधन बड़ी संख्या में इन्हीं समुदायों से चुने हुए प्रतिनिधियों का गठबंधन है। पिछले 10 वर्षों के दौरान गरीब, किसान, महिलाएं और एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय के लोग अंततः बेहतर जीवन की अपनी आकांक्षाओं को पूरा होते हुए देख रहे हैं। वे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

हताशा के कारण कांग्रेस और इंडी अलायंस तुष्टिकरण की राजनीति में खतरनाक स्तर तक बढ़ रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के बीच उनके लिए कोई आकर्षण नहीं है। ये समुदाय समझ चुके हैं कि केवल एनडीए सरकार में उनकी स्थिति पहले से बेहतर हुई है।  इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे आम लोगों की संपत्ति को छीनने के लिए उसके सर्वेक्षण जैसे कठोर और खतरनाक विचारों का समर्थन करेंगे। ऐसे घातक विचार राष्ट्र को अराजकता और अव्यवस्था की ओर ले जाएंगे। इसलिए, समाज का हर वर्ग उन्हें रोकने के लिए एकजुट हो रहा है।

मैं जानता हूं कि गर्मी के कारण सभी को समस्या होती है लेकिन यह चुनाव राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि गर्मी बढ़ने से पहले ही सुबह जल्दी मतदान करें। यह आवश्यक है कि हमारे कार्यकर्ता लोगों को घरों से बाहर निकलने और बड़ी संख्या में मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। हर बूथ की जीत चुनाव में सफलता तय करती है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से मेरा यह भी अनुरोध है कि अपना और अपने साथियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

एनडीए के उम्मीदवार के रूप में मेरी ओर से सभी मतदाताओं को आप गारंटी देना कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। आपको चुनाव में विजयी होने की शुभकामनाएं।