LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाया, अनुराग गुप्ता होंगे प्रदेश के नए डीजीपी

विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार ने डीजीपी अजय कुमार सिंह

RANCHI : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए अनुराग गुप्ता को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया है। अनुराग गुप्ता फिलहाल सीआईडी के डीजी है। उनके पास एसीबी के डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार है। वह वर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह की जगह लेंगे। अजय कुमार सिंह को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्तापित कर दिया है। राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में इसे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

कई अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे अनुराग गुप्ता

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को साल 2022 में अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक मिला था. डीजी रैंक मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी मिली थी अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि अनुराग गुप्ता अब तक केवल सीआईडी डीजी और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी का पदभार संभाल रहे थे. लेकिन अब उन्हें झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. बता दें कि आइपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह कई जिलों के एसपी के तौर पर भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर भी रह चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में वे लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर भी थे.

पिछले साल फरवरी में मिली थी जिम्मेदारी

ध्यान रहे कि 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार को पिछले साल फरवरी में डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो एसीबी में डीजी पद पर थे। अजय कुमार सिंह ने राज्य के अलग-अलग विभागों में एडीजीपी रैंक पर सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी काम कर चुके हैं। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं।

NSIT
Nsmch