LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

नामांकन से पहले आरा से डेहरी तक सौ किमी तक रोड शो करेंगे पवन सिंह, काराकाट जीतने के लिए कर ली बड़ी तैयारी

नामांकन से पहले आरा से डेहरी तक सौ किमी तक रोड शो करेंगे पवन

DEHRI : काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पवन सिंह का क्षेत्र में आगमन का इंतजार किया जा रहा है। पवन सिंह के प्रशंसक उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब पवन सिंह ने चुनाव को लेकर काराकाट की जनता के बीच जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पवन सिंह आगामी 23 अप्रैल को आरा से डेहरी के बीच सौ किमी का बड़ा रोड शो करने जा रहे हैं। पवन सिंह ने अपने इस रोड शो जन आशीर्वाद यात्रा नाम दिया है। 

पवन सिंह की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को पवन सिंह आरा से डेहरी तक अपनी यात्रा निकालेंगे। जो रोहतास के तीन विधानसभा क्षेत्र काराकाट, नोखा और डेहरी तक जाएगी। जबकि 24 अप्रैल को औरंगाबाद के ओबरा, गोह और नवीनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

Diarch GO

एक दिन पहले जारी किया था गाना

बता दें कि काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद पवन सिंह ने अपना गाना भी रिलीज किया था, जो कि काराकाट की जनता को समर्पित किया था। वहीं पवन सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। चुनाव में पवन सिंह का मुकाबला उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम कुशवाहा से होगा। 

REPORT - RANJAN SINGH