LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

समस्तीपुर में नामांकन से पहले NDA के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शांभवी चौधरी ने की बैठक, गांवों में किया जनसंपर्क

समस्तीपुर में नामांकन से पहले NDA के बड़े नेताओं व कार्यकर्त

SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी  शाम्भवी चौधरी ने एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मांडर  ITI कॉलेज सतमलपुर वारिसनगर मे विधानसभा स्तरीय बैठक की। बैठक की अध्यक्षता वारिसनगर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष  ठाकुर राजीव सिंह जी और मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष  ठाकुर संग्राम सिंह ने किया। 

समस्तीपुर के विकास को प्राथमिकता

बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी  शाम्भवी ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा का संपूर्ण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सांसद निधि का शत प्रतिशत खर्च विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। आज पूरा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यशैली की तारीफ कर रहा हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश का युवा संकल्पित है। एनडीए सरकार के 10 साल के शासनकाल में सभी वर्गों और क्षेत्रों का विकास हुआ है। गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए है और अगले पांच साल में 3 करोड़ गरीबों को नए मकान दिए जाएंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि युवा‚ महिला‚ किसान व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए एनडीए सरकार 3.0 के लिए योजना तैयार है। हेलिकॉप्टर निशान पर दिया गया हर एक वोट सभी योजनाओं को पूरा करने मे सहयोग करेगा। आगे उन्होंने कल 19 अप्रैल 2024 को होने वाले नामांकन समारोह सह आर्शीवाद रैली मे भाग लेने की अपील की।

 बैठक में राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर जी‚ समस्तीपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी‚ वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना जी‚ लोजपा (रा०) के जिलाध्यक्ष  हीरा सिंह जी‚ रोसड़ा विधायक  विरेंद्र पासवान जी‚ जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह जी सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

बैठक के उपरांत वारिसनगर विधानसभा के कुसैया‚ रामपुर विशुन‚ धनहर‚ धुरलख गॉंव में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से आशीर्वाद लिया और एनडीए के पक्ष में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। साथ ही कल होने वाले नामांकन सभा मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर जीत का आशीर्वाद देने की अपील की। 

नामांकन में शामिल होंगे यह बड़े नेता

एनडीए प्रत्याशी के नामांकन को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही हैं। नामांकन के उपरांत जितवारपुर में समस्तीपुर कॉलेज के निकट हाउंसिग मैदान में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी जी‚  विजय सिन्हा जी‚ लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान जी‚ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी जी‚ विजय चौधरी जी समेत एनडीए कई बड़े नेता शामिल होंगे।