LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले हो जाएं सावधान, 24 घंटे में जाना पड़ सकता है जेल, सिटी एसपी ने जारी की चेतावनी

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले हो जाएं सावधान, 24 घंटे मे

MUZAFFARPUR : सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक हो जाएं सावधान नहीं तो फिर मुजफ्फरपुर पुलिस आप पर  सख्त कार्रवाई करेगी। इस बात की चेतावनी सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने दी है। बता दें कि इन दिनो मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो लगातार  वायरल हो रहा है जिसके बाद अब पूरे मामले में जिले के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने संज्ञान लिया है 

कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर आप सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो या फिर फोटो शेयर करते हैं तो आप पर 24 घंटे के अंदर नए कानून के प्रावधान के तहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने जिले के युवकों से अपील भी की है कि इस तरह की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर कतई नहीं डालें और मुख्य धारा से जुड़ने की कोशिश करें नही तो आप पर सख़्त से सख़्त कारवाई की जायेगी।

 वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर इन दिनों लगातार हथियार के साथ कुछ युबको का हो रहे वायरल वीडियो के मामले को लेकर कहा है कि कुछ वायरल वीडियो के मामला संज्ञान में आया है जिस पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर/मणि भूषण शर्मा