LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

बिहार में बरसेंगे बदरा, झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

बिहार में बरसेंगे बदरा, झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिल

पटना- बिहार के अधिकांश जिला के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मानसून के आगमन के बाद बिहार के अधिकतर हिस्सों के तापमान का पारा लुढ़का है. पिछले 24 घंटों के दौरान भोजपुर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी पटना और आस-पास के क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पटना में सुबह से बादलों ने घेर रखा है लेकिन पटना में मानसून के लिए अभी 2 दिन और इंतजार करना होगा.

शनिवार को बांका, बेतिया, लखीसराय और बगहा में झमाझम बारिश हुई। वहीं, आज प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग ने किशनगंज , अररिया, सुपौल, मधुबनी,सीतामढ़ी,शिवहर,मोतिहारी , बेतिया,गोपालंगज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग  के वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है.अगले कुछ दिनों तक मानसून की गति सामान्य रहेगी और यह राज्य के दक्षिणी भागों में भी पहुंच जाएगा.

मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत राज्य के दक्षिणी भागों में भी बारिश हो सकती है. वहीं 25 से 27 जून तक राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.  इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा,, दरभंगा, वैशाली, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है.

NSIT
Nsmch