LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

आज गया पहुंच सकते हैं बाबा बागेश्वर, कर सकते हैं यह बड़ा काम, दिव्य दरबार लगाने को लेकर भी आयी बड़ी खबर

आज गया पहुंच सकते हैं बाबा बागेश्वर, कर सकते हैं यह बड़ा काम

GAYA: गया में चल रहे पितृपक्ष मेले में आज बाबा बागेश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंच सकते हैं। हालांकि वह यहां पर किसी दरबार में नहीं बल्कि अपने पितरों का पिंडदान करने आ सकते हैं। बागेश्वर बाबा के पूर्वजों का पिंडदान करने वाले गयापाल पंडा गजाधर लाल कटारिया बागेश्वर बाबा के संपर्क में हैं और उनके आने की संभावना भी जताई है।

फिलहाल बाबा बागेश्वर धाम के सैकड़ो अनुयायी गया पहुंचे हैं और विष्णुपद में पिंडदान का कर्मकांड कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर के अनुयायियों के गले में उनके फोटो लगा कार्ड भी है। जिससे उनके आने की संभावना बढ़ गई है। वैसे पूर्व में भी बाबा बागेश्वर के द्वारा अक्टूबर माह में गया आने की बात कही गई है। 

Diarch GO

किया जाएगा अनुष्ठान

बागेश्वर धाम का शिष्य मंडल गया जी पहुंचेगा, जहां एकादश ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद् भागवत का मूल पाठ कराया जाएगा. बागेश्वर धाम के जितने भी अनुयायी हैं, सबों के लिए अनुष्ठान करवाया जाएगा. माना जा रहा है, कि बाबा बागेश्वर गया आगमन के बाद पितरों के निमित्त तर्पण कर सकते हैं।


NSIT
Nsmch

सैंकड़ों अनुयायी कर रहे पिंडदान का कर्मकांड 

 फिलहाल गया जी पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के अनुयायी गया जी को पहुंचे हैं और फल्गु तट पर पितरों का पिंडदान का कर्मकांड पूरा कर रहे हैं. ऐसे में बाबा बागेश्वर धाम का जयकारा भी गूंज रहा है. यह सभी अनुयायी विष्णुपद स्थित उड़ीसा भवन में संपर्क कर संबंधित गयापाल पंडा गजाधर कटारिया की देखरेख में पिंडदान का कर्मकांड पूरा करा रहे हैं