LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

MADHUBANI NEWS : डांस कार्यक्रम में डांसर माही मनीषा के देर से आने से फूटा दर्शकों का गुस्सा, तीस लाख का स्टेज में लगाई आग

MADHUBANI NEWS : डांस कार्यक्रम में डांसर माही मनीषा के देर

MADHUBANI : जिले में आयोजित एक डांस कार्यक्रम में अपने फेवरेट डांसर माही मनीषा को देखने जुटी भीड़ ने जमकर बवाल काटा। बताया गया कि डांसर को देखने के लिए भारी भी़ड़ जुटी थी। लेकिन डांसर माही को पहुंचने में देरी हो गई। जिससे दर्शकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में लगे साउंड सिस्टम और लाइट को तोड़ डाला और 30 लाख रुपए से बने स्टेज को आग के हवाले कर दिया।

ये पूरी घटना जिले के घटना खजौली इलाके की है। जहां गणेश पूजा के मौके पर गुरुवार को डांसर माही मनीषा का कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम की शुरुआत रात 11 बजे से होनी थी। मनीषा के डांस को देखने के लिए मधुबनी के अलावा दरभंगा से भी लोग पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ बढ़ती जा रही थी, लेकिन मनीषा रात किसी कारणवश समय पर नहीं पहुंच सकीं।

NSIT
Nsmch

रात डेढ़ बजे पहुंची माही

रात एक बजे तक लोग मैदान में खड़े रहे। मनीषा डेढ़ बजे के करीब पहुंचीं, लेकिन तब तक वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए थे। जैसे ही माही मनीषा का प्रोग्राम शुरू हुआ, भीड़ से लोग पत्थर और पानी की बोतलें फेंकने लगे। भीड़ को आक्रोशित होता देख कमेटी के लोग मौके से भाग गए। बवाल के बीच कार्यक्रम को रोक दिया गया और किसी तरह डांसर को सुरक्षित निकाला गया।

भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए भी मुश्किल

जानकारी के मुताबिक, मौके पर खजौली थाना की पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस जवानों ने भी भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिस भी भीड़ को संभाल नहीं सकी। देखते कुछ स्टेज पर चढ़ गए और वहां आग लगा दी। मामले को लेकर खजौली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करनेवालों की पहचान की जा रही है।