LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

सावधान! अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, बिहार के कई इलाकों को लेकर चेतावनी,तापमान का पारा गिरने से कनकनी

सावधान! अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड,  बिहार के कई इलाकों

PATNA- बिहार में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है.आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेषभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है. मंगलवार से रात के तापमान में और गिरावट आने लगी है. जबकि दिन का पारा चढ़ेगा.

कनकनी से राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह से ही सूबे के कई जिलों में कही घना तो कही मध्यम कोहरा छाया रहा. राज्य में सतही पछुआ और उत्तर पछुआ के कारण मौसम में ठंड बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बुधवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इससे बिहार के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बारिश की पसंभावना है.

Diarch GO

बर्फीली-पछुआ हवा के आगे लोग ठिठुरे एवं दुबके रहे. बिहार में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया. वहीं तापमान का पारा गिरने से रेल, हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है. कई सुपरफास्ट गाड़ियां घंटों देर से चल रहीं है.तो कई फ्लाइट्स भी अपने नियत समय से देरी से उडान भर रहीं है.