LATEST NEWS

  • India New Zealand Under 20 Rugby Series
  • India vs New Zealand: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज, आज होंगे बड़े मुकाबले, सीएम करेंगे

  • High Court Chief Justices
  • पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

  • Bihar MLC Election
  • पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा, फॉर्म-16 को लेकर गड़बड़ी का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

  • Saran Teachers MLC Vote Counting Underway in Chhapra
  • Saran MLC Election: सारण शिक्षक MLC सीट की मतगणना जारी, पांच जिलों के शिक्षकों की निगाहें नतीजों पर

  • Sudhakar Singh
  • सुधाकर सिंह की हिरासत पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस ! स्पीकर को लिखा पत्र, नवादा में हुई थी

91 साल में 49 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सुहागरात मनाते ही कमर दर्द से लगे कराहने, पहुंच गए अस्पताल

91 साल में 49 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सुहागरात मना

DESK. 91 साल की उम्र में अपने से 49 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले शख्स की हनीमून मनाते ही हालत खराब हो गई. दूल्हे राजा अब कमर दर्द से परेशान हैं. पिछले शुक्रवार को पीठ और कमर में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया. इसका खुलासा खुद उनकी पत्नी ने किया है. उनका कहना है कि उनके अरबपति पति के कमर दर्द का कारण उनकी सुहागरात हो सकती है. अब पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. 

दरअसल, ऑस्ट्रियाई अरबपति रिचर्ड लुगनर ने इसी महीने 91 साल की उम्र में छठी बार शादी की. उन्होंने अपने से 49 साल छोटी युवती 42 वर्षीय सिमोन रेलेंडर के साथ शादी की। इसके पहले उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी. वहीं शादी के बाद रिचर्ड लुगनर और उनकी नई नवेली छठी पत्नी सिमोन रेलेंडर हनीमून मनाने गए. हनीमून मनाने के बाद जब नव दम्पत्ति लौटे तो अचानक से रिचर्ड की तबीयत खराब हो गई. उनके कमर में दर्द की शिकायत आई. साथ ही पीठ में भी अकडन रही. इसी को लेकर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया. रिचर्ड के दर्द का कारण जब उनकी पत्नी सिमोन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद हनीमून के कारण उन्हें दर्द उठा है. लुगनर के दर्द का कारण उनकी सुहागरात हो सकती है.

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक अरबपति की पत्नी ने खुलासा किया कि अपनी हनीमून की रात दोनों जागते रहे, जो उनके दर्द का कारण हो सकता है। रिचर्ड लुगनर विएना में एक समारोह में अभिनेत्री सिमोन रेलेंडर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आम धारणा के विपरीत सिमोन ने साफ कहा कि उनकी उम्र सेक्स लाइफ पर असर नहीं डाल रही है। स्थानीय मीडिया के सामने उन्होंने कहा, 'हमारी सुहागरात काफी लंबी थी। ये शादी से भी ज्यादा लंबी थी।'

क्या बोले लुगनर : पीठ दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्होंने दर्द के लिए जिम में बाइक पर एक्सरसाइज करने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'इसके बाद मालिश करने वाले ने कुछ ऐसा किया कि दर्द और बढ़ गया। उसने मुझे इतनी बुरी तरह से उल्टा किया कि शायद मेरी रीढ़ की हड्डी टूट गई।' लुगनर ने कहा, 'मैं अभी भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं काफी समय से घर पर हूं। मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।'

NSIT
Nsmch

57 साल छोटी लड़की से की शादी : स्थानीय मीडिया के मुताबिक लुगनर गहन देखभाल में हैं। वह दर्द चिकित्सा विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल जिम्फर से मिले हैं, जो उन्हें हर रोज सुन्न करने वाला इंजेक्शन दे रहे हैं। टाइकून को हॉलीवुड की हस्तियों को शानदार आयोजनों में शामिल करने के लिए भारी-भरकम रकम देने के लिए जाना जाता है। उनकी छठी शादी में 50 मेहमान और 20 मीडिया के लोग मौजूद थे। रिचर्ड की आखिरी पत्नी जर्मन टीवी प्रेजेंटर और पूर्व प्लेबॉय मॉडल कैथी शमित्ज थीं जो उनसे 57 साल छोटी हैं। दो साल तक शादी में रहने के बाद दोनों 2016 में अलग हो गए।