LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

कहीं गिर सकती है बिजली तो कहीं आंधी मचा सकती है तबाही, बारिश से कम तापमान में होगा गिरावट, बिहार के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कहीं गिर सकती है बिजली तो कहीं आंधी मचा सकती है तबाही, बारिश

पटना-   बिहार में मंगलवार की सुबह से मौसम ने रंग बदलना शुरु कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के दौरान बिहार में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा  की संभावना जताई है.मेघगर्जन, वज्रपात  के साथ आज यानी मंगलवार को पटना में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अल्रट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान तेज हवा भी चलेगी.वहीं 20 मार्च को सूबे के अधितकर जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

 भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार बिहार में  पछुआ हवा के प्रवाह से सोमवार को भी मौसम शुष्क रह रहा है.तेज धूप और आद्रता में कमी के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का महसूस होने लगी है वहीं  मौसम विभाग के अनुसार 19 से  21 मार्च तक तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा. 19 से 21 मार्च के बीच राज्य में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरी ओड़िशा में समुद्र तल एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.इसके कारण  बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 21 मार्च को बारिश की संभावना है.पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम और जमुई में 19 मार्च को बारिश का अनुमान है तो 20  को आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल , सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज में बारिश हो सकती है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को पूरे बिहार में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आंधी के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा ,सासाराम,छपरा, जमुई ,आरा, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया,जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सिवान, सुपौल , सहरसा,गोपालगंज मधेपुरा, किशनगंज जिले में सोमवार को तेज धूप निकलने से जलन का अहसास हुआ. लेकिन जल्दी हीं यहां के लोगों को राहत मिलने वाली है, मौसम का रुप परिवर्तित होने वाला है. 19 से लेकर 21 मार्च तर बिहार में सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश का अनुमार मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. 

NSIT
Nsmch