LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Asian Champions Trophy : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 'ड्रैगन' को चीन की धरती पर टीम इंडिया ने दी मात, 1-0 से दी शिकस्त

Asian Champions Trophy :  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 'ड्रैगन'

DESK : भारतीय हॉकी टीम ने नई इबारत लिखते हुए एशियन चैपिंयंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही भारत अब पांच बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है।

यह फाइनल मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में हुआ। फाइनल मैच में दोनों तरफ से कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें पहले तीन क्वार्टर में दोनों तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। मैच का एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर में 10वें मिनट में हुआ, जब डिफेंडर जोगराज सिंह ने चीन के गोल पोस्ट को भेदने में कामयाबी हासिल की।

सबसे ज्यादा ट्रॉफी पर कब्जा

भारतीय टीम ने इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार (मौजूदा सीजन मिलाकर) एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीते हैं। पुरुष हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सीजन 2011 में खेला गया था तब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने 2013, 2018 और 2023 सीजन भी जीता है। 2018 में भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रही थी।