LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में तापमान का चढ़ने के साथ कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में तापमान का चढ़ने के साथ कई जिलों में होगी झमाझम बार

पटना: बिहार में तापमान का पारा चढ़ने लगा है. राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह लोग हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हुआ तो दिन में गर्मी से लोग पसीना पोछते नजर आए वहीं शाम होते होते बादल छा गए. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. राजधानी पटना में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं हवा की गति में भी तेजी आई है.

बिहार के कई जिलों में सूर्य कभी दर्शन देगें  तो कभी बादलों की ओट में छुप जाएंगे.सूबे के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेगे.लेकिन धूप भी देखने को मिलेगा. ठंड़ी हवा भी इस दौरान चलेगी.इसके कारण राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा. इस बीच बिहार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस  से 36 डिग्री सेल्सियस  के बीच और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस  से 22 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का पूर्वानुमान है. 

30 मार्च को  सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार बिहार में 30 और 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकते हैं. बिहार में इस बार मार्च महीने में बारिश होने से मौसम में तपिश कम देखने को मिली. 30 मार्च के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इससे सूबे में गर्मी का असर तेज होनेवाला है.

मौसम विभाग के अनुसार सूबे में इस साल तेजी से तापमान में वृद्धि हो कती है. वहीं बदलते मौसम में लोगों का स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं. मौसमी बिमारियों का खतरा इन दिनों बढ़ जाता है.

NSIT
Nsmch