LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

कांग्रेस का हिस्सा बनते ही भाजपा पर बरसे विनेश और बजरंग पूनिया, कहा - जब हम सड़कों पर घसीटे जा रहे थे, वह हम पर आरोप लगा रहे थे

कांग्रेस का हिस्सा बनते ही भाजपा पर बरसे विनेश और बजरंग पूनि

DESK : हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने कारवां में दो पहलवानों को जोड़ा है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई । इस चुनाव में कांग्रेस अपने दस साल के हार के सूखा समाप्त करने के इरादे से उतरेगी । कांग्रेस में शामिल होने के दौरान विनेश ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ बुरे समय में मालूम चलता है। कि अपका अपना कौन है। जब हम दिल्ली में आंदोलन कर थे। उस दौरान जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे ।तब बीजेपी को छोड़कर देश की लगभग पार्टियों ने हमारा साथ दिया था । वो हमारे दर्द को समझ रही थी । हमारे आंसुओं को समझ रही थी । 

विनेश ने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रही हू। जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ी रहती है। हमारी पार्टी के महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय पर सड़क से लेकर संसद लड़ती है। मैं पूरे देश वासियों को यह विश्वाश दिलाना चाहती हूं हम हर एक महिला के साथ खड़े हैं। जो अपने आप को असहयाय और लाचार समझती है।

पहलवान विनेश ने कहा कि मैं हर नई पहलवान लड़की को इंस्पायर करती रहूंगी, मैं चाहती तो जंतर-मंतर पर पहलवनी छोड़ सकती थी, ऐसा पूरा देश भी मान रहा था । बीजेपी पर निशाना साधते हुए विनेश ने कहा कि बीजेपी आईटी सेल ने साबित करने का प्रयास किया था कि हम फूंके हुए कारतूस हो गए हैं, उन्होंने बोला मैं नेशनल नहीं खेलना चाहती, मैंने नेशनल खेला, उन्होंने बोला ये ट्रायल देकर नहीं जाना चाहती, मैंने ट्रायल दिया। 

उन्होंने बोला कि ये ओलंपिक नहीं जाना चाहती, मैं ओलंपिक तक गई। मैं फाइनल तक गई, बदनसीबी थी, परमात्मा को कुछ और बात मंजूर थी। एक बात मुझे पता है कि जब आप मेहनत करते हो तो जरूरी नहीं है कि सफलता उस ही दिशा में मिले, कभी-कभी किसी और दिशा में भी सफलता मिलती है। अब परमात्मा ने मुझे देश के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है।”

NSIT
Nsmch

अभी लड़ाई जारी रहेगी

 विनेश ने कहा कि लड़ाई जारी है, अभी खत्म नहीं हुई है और कोर्ट में है। हम उस लड़ाई को भी जीतेंगे। आज हमें जो नया प्लेटफॉर्म मिल रहा है, उसके जरिए हम देश की सेवा के लिए काम करेंगे। जिस तरह से हमने दिल से अपना खेल खेला है, उसी तरह से हम अपने लोगों के लिए काम करेंगे। मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि मैं उनके साथ हूं। अगर आपके लिए कोई नहीं होगा, तो मैं वहां रहूंगी, कांग्रेस पार्टी वहां होगी।”

बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश ने अपने रेलवे की नौकरी से त्यागपत्र दे दी थी । इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी । विनेश ने एक्स पर लिखा कि  भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी।