LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही लगने लगीं लंबी कतार, देश की इन लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग, छह मंत्रियों समेत 1202 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

दूसरे चरण का मतदान शुरू होते ही लगने लगीं लंबी कतार, देश की

पटना- लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए मत डाले जा रहे हैं.13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट हालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है.  असम की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसी तरह बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में तीन, जम्मू-कश्मीर में एक कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13, त्रिपुरा में एक, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों के लिए वोटिंग शुरु हो गई है. दूसरे चरण के चुनाव में 15 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1202 उम्मीदवारों की किस्मत का ईवीएम का बटन दबा कर  फैसला कर रहे हैं.

इस चरण में जिन उम्मीदवारों का भविष्य EVM मशीनों में दर्ज होना है उनमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्र शेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी भी शाामिल हैं. मथुरा सीट से हेमा मालिनी और मेरठ सीट से धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

बिहार में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, उत्तर प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ , त्रिपुरा में त्रिपुरा पूर्व, जम्मू-कश्मीर में जम्मू लोकसभा, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट, असम में दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव, छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद, महाराष्ट्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में  वोटिंग हो रही है. बिहार में बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान का समय बदल दिया गया है.

दूसरे चरण में छह केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर है, इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, राजीव चंद्रशेखर और वी. मुरलीधरन जैसे नाम हैं.केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इसी चरण में चुनाव मैदान में हैं. बिड़ला कोटा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उन्हें यहां से जीत मिली थी. छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसी चरण में मैदान में हैं.

NSIT
Nsmch

तो वहीं केरल में कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम सीट पर वोटिंग हो रही है. 

मथुरा राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा, कर्नाटक में उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार में मतदान चल रहा है.

आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई कदम उठाए हैं. मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. 251 पर्यवेक्षक मतदान से कुछ दिन पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके है.  इसके अलाव कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है.