LATEST NEWS

  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर
  • बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 43 एजेंडो पर लगी मुहर

  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद
  • पटना मे शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, 15 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद

  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी बाजार बंद की चेतावनी
  • नवादा के वारिसलीगंज में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री से प्रभावित हो रहा कारोबार, व्यवसायियों ने प्रशासन को दी

  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने किया उद्घाटन
  • Bihar News : श्री हरि ज्वेलर्स का छठा शोरूम फ्रेजर रोड पटना में खुला, बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

पति पवन सिंह की तबीयत खराब होते ही पत्नी ज्योति सिंह ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, कभी लेना चाहती थी तलाक, अब जनता से कर रही जनसंपर्क

पति पवन सिंह की तबीयत खराब होते ही पत्नी ज्योति सिंह ने संभा

DEHRI : भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले ने उनकी पारिवारिक जिंदगी पर भी प्रभाव डाला है। जहां पिछले कुछ सालों में पवन सिंह और उनकी पत्नी के रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे थे। दोनों तलाक लेना चाहते थे। वहीं चुनाव के कारण अब दोनों फिर से साथ आ गए है। जो उनके फैंस के लिए बड़ा तोहफा है। 

अब स्थिति यह है कि पवन सिंह के साथ उनकी पत्नी ज्योति न सिर्फ साथ नजर आ रही हैं। बल्कि वह खुद चुनाव प्रचार के लिए घूमती हुई नजर आ रही है। काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के समर्थन में उनकी पत्नी ने सोमवार को काराकाट प्रखंड के कुकुर, गोराड़ी, सातों परासिया सहित दर्जनों गांव में अपने पति के लिए वोट मांगा। 

पवन सिंह का अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी चुनावी मैदान में आई हैं। वो पैदल ही गांव-गांव पहुंचकर गली-गली में घर-घर जाकर माता बहनों से हाथ जोड़ कर वोट मांग रही है। उन्होंने सभी गांव में गली-गली पैदल घूम कर अपने पति पवन सिंह के लिए वोट मांगा और 1 जून को उनके चुनाव चिन्ह कैंची छाप पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान महिलाएं और युवा लड़कियों में उत्साह देखने को मिला। जहां उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साह दिखा। वहीं जनता की तरफ से भी उन्हें पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। 

पवन सिंह को मिलेगा फायदा

बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव प्रचार की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी लंबे समय तक अलग रहे थे। कुछ महीने पहले ही दोनों साथ आए हैं। जानकारों का मानना है कि ज्योति सिंह की मौजूदगी पवन सिंह के लिए वोट में फायदेमंद रहेगी। 

NSIT
Nsmch

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी भी कर रहीं चुनाव प्रचार

बता दें कि काराकाट संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। उनकी पत्नी भी चुनाव प्रचार में सक्रिय दिख रही हैं। पवन सिंह मैदान में आने के कारण काराकाट हॉट सीट बन गया है। अब इनकी पत्नी भी चुनाव प्रचार में है। अब यहां मुकाबला रोचक बनता जा रहा है।